Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। जो भी विद्यार्थी उक्त भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है उन्हें नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी करनी चाहिए।
यहां से आप Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 और परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक से सिलेबस की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। जो भी विद्यार्थी तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है वह 19 अप्रैल तक अपने आवेदन जमा कर दें।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 Highlight
Name of Recruitment | Rajasthan Chaturth Shreni Karmchari (Group D) |
Recruitment Board | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur |
Article | Chaturth Shreni Karmchari Bharti 2024 syllabus |
Total Post | 52,453 Post |
Exam Mode | Offline |
Exam Date | 18 to 23 September 2025 |
Negative Marking | 1/3 |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम में किया जाएगा। परीक्षा अवधि 120 मिनट की होगी जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कल 200 अंक ही होगी। राजस्थान फोर्थ ग्रेड भर्ती में नकारात्मक अंकन भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंकों की कटौती की जाएगी।
Subject | Marks |
---|---|
सामान्य हिंदी | 30 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
सामान्य ज्ञान:- – भूगोल – इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान), – भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, – सामान्य विज्ञान, – सम-सामयिक घटनाएं, – बेसिक कम्प्यूटर | 50 |
सामान्य गणित | 25 |
Total | 120 |
- परीक्षा में प्रश्नों की संख्या: 120 होगी।
- परीक्षा में अधिकतम अंक: 200 होंगे।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
- सभी प्रश्नों के लिए समान अंक दिए जायेंगे।
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
Chaturth Shreni Karmchari Syllabus Rajasthan 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का नया सिलेबस जारी कर दिया गया है। नीचे दिया गया सिलेबस नए पाठ्यक्रम पर ही आधारित है इसके आधार पर आप अपनी तैयारी कर सकते हैं। राजस्थान फोर्थ ग्रेड का सिलेबस निम्न प्रकार है-
सामान्य हिंदी (General Hindi)
- तत्सम तद्भव।
- संज्ञा एवं सर्वनाम।
- संधि अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद।
- शब्द शुद्धि।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- देशज एवं विदेशी शब्द।
- क्रिया एवं विशेषण।
- मुहावरे एवं लोकोक्ति।
- वाक्यांश के लिए एक शब्द।
- वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियों)।
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द।
- काल के प्रकार (भेद)।
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र इत्यादि)।
सामान्य अंग्रेजी (General English)
- Tenses / Sequence of Tenses,
- Narration: Direct and Indirect,
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice-Versa,
- Voice: Active and Passive,
- Correction of sentences,
- Use of articles and determiners, prepositions, punctuation,
- words wrongly used,
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa, Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
सामान्य ज्ञान
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति :- ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि।
सामान्य विज्ञान :- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
भूगोल :- राजस्थानः- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था :- संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति रू राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि ।
प्रमुख सम-सामयिक :- घटनाएं खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि। राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
कंप्यूटर:- कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि। कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन – एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि।
गणित
- साझा (partnership)
- अनुपात-समानुपात (ratio-proportion)
- लाभ-हानि (profit-loss)
- समय (time)
- समय एवं कार्य (time and work)
- औसत (average)
- महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तय (HCM & LCM)
- प्रतिशत (percentage)
- ऑकडों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।
- चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest)
- चाल एंव दूरी (speed and distance)
- साधारण व्याज (simple interest)
Rajasthan Chaturth Shreni Karmchari Syllabus PDF
Chaturth Shreni Karmchari Syllabus PDF ![]() | Download |
शिक्षा संबंधित सूचना तुरंत पायें 👉 | 🔔 Join Now |
FAQ,s
Q.1 राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या पर दिए गए लिंक से फोर्थ ग्रेड का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
Q.2 राजस्थान फोर्थ ग्रेड भर्ती में कौन-कौन सी सब्जेक्ट है?
राजस्थान के ग्रेड भर्ती सिलेबस में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित विषय सम्मिलित है।