कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स 17 जून 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। लाखों उम्मीदवार इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिन्हें अब अपना रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से चेक करने की सुविधा दी गई है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में जारी किया गया है, जिसमें अंतिम पेज पर कट-ऑफ मार्क्स भी उपलब्ध हैं। चयनित उम्मीदवारों को अगली चरण की प्रक्रिया यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
SSC GD Constable Result 2025: Overview
Event | Details |
---|---|
Exam Name | SSC GD Constable 2025 |
Conducting Body | Staff Selection Commission |
Post | Constables |
Vacancies | 53690 |
CBT Exam Dates | 4 to 25 February , 2025 |
Answer Key Release Date | March 4, 2025 |
Result Mode | Online |
Result Status | Release Soon |
Result Date | May 2025 (Tentative) |
Official Website | ssc.gov.in |
SSC GD Constable Result Update
SSC GD कांस्टेबल भर्ती अभियान के तहत इस बार 53,690 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इन पदों के लिए आज आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित कर दिया गया है। अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपने रोल नंबर द्वारा पीडीएफ में अपना नाम तलाश सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, वे आगे फिजिकल टेस्ट में भाग लेंगे और फाइनल चयन अन्य चरणों के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक का पूरा शेड्यूल
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद, आयोग ने 4 मार्च 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके पश्चात उम्मीदवारों को 9 मार्च 2025 तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया था। आपत्तियों के निस्तारण और OMR शीट के मूल्यांकन के बाद, अब 17 जून को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
फिजिकल टेस्ट की अगली प्रक्रिया
जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफल प्रदर्शन किया है और कट ऑफ को पार किया है, उन्हें अब PET (Physical Efficiency Test) और PST (Physical Standard Test) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण में अभ्यर्थियों की लंबाई, दौड़ और छाती की जांच की जाएगी। फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
SSC GD रिजल्ट कैसे चेक करें?
SSC GD कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट व कट-ऑफ देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले गूगल पर जाकर ssc.gov.in सर्च करें।
- अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- वेबसाइट पर “Result” सेक्शन में जाएं।
- वहां “SSC GD Constable Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।
- कट ऑफ देखने के लिए PDF के आखिरी पेज को स्क्रॉल करें।
SSC GD Result Link
Event | Link |
---|---|
Result Link ![]() | Click Here |
Get SSC Update | Join Whatsapp |
Home Page | Click Here |