25 March, 2025 - 10:41 am
Follow Us
JAC Board Result 2025
Telegram Group Join Now

JAC Board Result 2025: Jac Board Result 2025: झारखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी अब झारखंड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जैक झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल रांची की ओर से परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पत्रिकाओं का मूल्यांकन कार्य और रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी।

जैक मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के 5 से 10 दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। झारखंड बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी होगा। विद्यार्थी यहां से JAC Board Result Date 2025, झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? झारखंड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? आदि जानकारी देख सकते हैं।

JAC Board Result 2025 Latest Update

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू की गई थी जो 3 मार्च 2025 को समाप्त हुई है। झारखंड बोर्ड परीक्षा में लाखों विद्यार्थी शामिल हुए हैं और सभी अब JAC Board Result 2025 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विभागीय सूत्रों और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार झारखंड दसवीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके अलावा जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 और अन्य विषय के रिजल्ट मई 2025 के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

JAC बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। झारखंड बोर्ड रोल नंबर एडमिट कार्ड में देख सकते हैं।

JAC Board Result 2025 Release Date

JAC Board 10th Result DateApril 2025
JAC Board 12th Result DateMay 2025

कब हुई थी JAC Board 2025 की परीक्षा ?

झारखंड में मैट्रिक मैट्रिक (10वीं) इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू की गई थी जिसमें 12वीं की परीक्षा 3 मार्च को पूरी हो गई थी जबकि मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण 8 मार्च को संपन्न हुई। मैट्रिक की परीक्षा में 4,33,890 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3,50,138 छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए हैं।

झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जाएं।
  • बोर्ड की वेबसाइट के होम पेज पर आपको 10वीं, 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और अपना JAC रोल नंबर सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप झारखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Board Result 2025 Download Link

JAC Board 10th Class Result LinkLink Active Soon
JAC Board 12th Class Result LinkLink Active Soon
JAC Board Official Websitejac.jharkhand.gov.in

FAQs :-

I am Vishnu Kumar from Kota, Rajasthan. I have done my graduation from Agriculture College, Nawgaon, Alwar (Rajasthan). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 2 years. I am working in the education related field by operating the updeled.org.in website since 2025.

Leave a Comment